logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नाना पटोले के बयान पर कांग्रेस में हड़कंप, विजय वडेट्टीवार ने कांग्रेस अध्यक्ष पर किया पलटवार


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष (Maharashtra Congress President) नाना पटोले (Nana Patole) ने मुख्यमंत्री पद (CM Post) को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटोले ने कहा कि, अगर किस्मत में रहा तो वह मुख्यमंत्री जरुर बनूँगा।" पटोले के दिए इस बयान से पार्टी के अंदर हड़कंप मच गया है। सबसे ज्यादा खलबली उन नेताओं में दिखाई पड़ी जो खुद मुख्यमंत्री के रेस में खुद को मान रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने बड़ा बयान दिया है।  

शुक्रवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "किसी भी नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए दावा नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री के चुनाव में अभी वक्त है। पहले विधानसभा चुनाव होंगे, फिर मुख्यमंत्री चुनने का समय आएगा। उस वक्त इस विषय पर चर्चा हो सकती है। हालांकि वडेट्टीवार ने कहा है कि अब महायुति को सत्ता से हटाना जरूरी है।"

क्या कहा था नाना पटोले ने?

पटोले ने कहा, "मुझे विधायक नहीं बनने दिया गया, मैं विधायक बन गया। मुझे सांसद नहीं बनने दिया गया, मैं सांसद बन गया। मैं विधानसभा अध्यक्ष बना यही नहीं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी बना। अगर किस्मत में रहा तो मुख्यमंत्री भी बनूँगा।"