logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरोली जिले में अनियमित और घटिया चावल आपूर्ति के संबंध में मिली शिकायतों पर होगी सख्त कार्रवाई: अजित पवार


मुंबई: विधानसभा गढ़चिरोली में घटिया स्तर के चावल बेचे जाने की शिकायत को लेकर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि गढ़चिरोली जिले में अनियमित और घटिया चावल आपूर्ति के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं और इस संबंध में रिपोर्ट मंगवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में प्रश्न उठाया कि कई वर्षों से निकृष्ट दर्जे की खाने की चीजों को मार्किट में बेचे जाने का रैकेट चल रहा है। इसे लेकर कई शिकायतें मिली, हाई कोर्ट ने इस संदर्भ में स्थतगिति दी है। मुनगंटीवार ने आरोप लगाया कि कोर्ट के स्टे के बावजूद विभाग ने पैसे खाकर वापिस उन्हीं लोगों को काम दिया। वहीं कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भी खराब दर्जे के चावल उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बात उठाई। 

इनका उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि इन अधिकारियों को मस्ती चढ़ गई है और इनकी मस्ती मैं उतारूंगा। अजित पवार ने कहा कि गढ़चिरोली जिले को अनियमित और घटिया चावल आपूर्ति के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मंगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चावल आपूर्ति प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता लायी जायेगी। यदि आवश्यक हुआ तो मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) नियुक्त किया जाएगा।