logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की संगठन में बडी सर्जरी, नागपुर शहर और ज़िला अध्यक्ष बदले


नागपुर: लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ी सर्जरी कर दी है। भाजपा ने नागपुर जिला और शहर अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी अलाकमान ने पूर्व परिवहन सभापति बंटी कुकड़े को जहां शहर अध्यक्ष बनाया है। वहीं दक्षिण नागपुर से पूर्व विधायक सुधाकर कोहले को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी भाजपा ने अधिसूचना जारी कर दी।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव होने में अभी केवल कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संगठन से लेकर सरकार तक भाजपा लागातार बदलाव करने में लगी हुई है। जिससे चुनाव में उसे फायदा मिल सके। पीछले कई दिनों से यह चर्चा शुरू थी कि, जिला और शहर की जातिगत गणित को ठीक करने के लिए भाजपा शहर और जिला अध्यक्ष को बदल सकती है। इसको लेकर कई दिनों से मंथन भी चल रहा था।

कोहले पूर्व में रह चुके हैं शहर अध्यक्ष

सुधाकर कोहले पूर्व में नागपुर शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 2016-2019 तक भाजपा अध्यक्ष थे। इस दौरान भाजपा ने महानगर पालिका चुनाव में अपनी सबसे बड़ी यानी 151 सीटों में से 109 सीटो पर जीत हासिल की थी। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव के बाद कोहले से प्रभार लेकर विधायक प्रवीण दटके को अध्यक्ष बनाया गया।

दोनों नेता नितिन गडकरी के करीबी

बंटी कुकड़े और सुधाकर कोहले को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का करीबी माना जाता है। 2019 विधनसभा चुनाव में जब कोहले का टिकट काट कर पूर्व विधायक रहे मोहन मते को चुनावी मैदान में उतारा था। उस समय कोहले समर्थको ने आरोप लगाया था कि, गडकरी के समर्थक नेताओ को जानबूझकर साइड किया जा रहा है।