logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत पर भड़के जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर कोहले, बोले- नागपुर आएं तो मारेंगे चप्पल


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मकाउ यात्रा को लेकर शिवसेना उद्धव गुट लगातार आक्रामक है। पार्टी राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बावनकुले की तस्वीर ट्वीट कर दावा किया कि, वह कसीनो में बैठकर जुआं खेल रहे हैं। राऊत के इस आरोप पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि, संजय राउत नागपुर आएं तो उन्हें चप्पल से पीटेंगे।"

शिवसेना नेता संजय राउत ने यह आरोप लगाकर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है कि बावनकुले ने मकाऊ की पारिवारिक यात्रा के दौरान एक रात में एक कैसीनो में 3.5 करोड़ रुपये उड़ा दिए। इस मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम भाजपा नेता राउत पर हमलावर है। इस क्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत की आलोचना की है।

कोहले ने कहा, "राउत के आरोप निराधार हैं और वह मूर्ख व्यक्ति हैं। अगर उन्होंने गाली देना बंद नहीं किया तो वैदर्भय भाषा में उन पर जवाब दिया जाएगा। उन्हें इस तरह का कीचड़ उछालना पसंद नहीं है। लेकिन अगर वे ऐसे आरोप लगाना जारी रखेंगे तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।" कोहले ने कहा, अगर वे नागपुर आएंगे तो भाजपा कार्यकर्ता उनकी पिटाई करेंगे।

यह भी पढ़ेंगे: