logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

सुधीर मुनगंटीवार ने अपने वायरल बयान पर दिया जवाब, बोले - सच्चाई सुनने पर कांग्रेस को मिर्ची लग गई


चंद्रपुर: वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अपने वायरल हो रहे बयान को लेकर उत्तर दिया है। मुनगंटीवार ने ट्विटर यानी एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि आधी-अधूरी क्लिप वायरल करके कांग्रेस अपने अन्याय को छुपाना चाहती है।    

महायुति प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार ने वीडियो शेयर कर लिखा, “1984 में कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों को याद करें तो कितनी मिर्ची लग गई। आधी-अधूरी क्लिप वायरल करके कांग्रेस द्वारा जनता के साथ किए गए अन्याय को आप छुपा नहीं पाएंगे।”

मुनगंटीवार ने कहा, “कांग्रेस के नेता छाती ठोक कर बताएं कि 1984 के दंगों में ऐसा अत्याचार नहीं हुआ था। मैं हमेशा कांग्रेस के तानाशाही शासन के खिलाफ बोलूंगा और आपके कुचक्रों से बिल्कुल भी नहीं डरूंगा।”