logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड का सस्पेंस खत्म, भाजपा ने सुधीर पारवे को बनाया उम्मीदवार


नागपुर: उमरेड को लेकर शुरु सस्पेंस को आख़िर भारतीय जनता पार्टी ने समाप्त कर दिया है। भाजपा ने पूर्व विधायक सुधीर पारवे को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन समाप्त होने के चार घंटे पहले भाजपा ने पारवे के नाम का ऐलान किया। इस ऐलान के साथ ही नागपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो गया है। 

भाजपा ने नागपुर जिले की 11 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी थी, लेकिन उमरेड सीट को लेकर सस्पेंस जारी था। यहां से चुनाव के लिए कई नेताओं के नाम चल रहे थे, जिसमें सुधीर परवे, राजू पार्वे और प्रमोद घरडे का नाम रहा लेकिन किसी भी नेता पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही थी। वहीं आज मंगलवार को आख़िर में भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस से संजय मेश्राम को मिला टिकट

महाविकास आघाड़ी से यह सीट कांग्रेस कोटे में आई है। जिसके तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय मेश्राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। ज्ञात हो कि, यह दूसरा मौका होगा जब मेश्राम और सुधीर पर्वे के बीच चुनावी लड़ाई होगी। 2014 में भी दोनों नेताओं के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें पारवे को जीत मिली थी।