logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: सुनील केदार और श्याम बर्वे बागी उम्मीदवार राजेंद्र मुलक के लिए वोट मांगते आए नजर, एमवीए को झटका देने का प्लान?


नागपुर: रामटेक विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना ठाकरे और महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने पर कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र मुलक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लेकिन फिर भी देखा जा रहा है कि कांग्रेस नेता पूरी ताकत से बागी उम्मीदवार का प्रचार कर रहे हैं और महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ वोट मांग रहे हैं।

आज सोमवार सुबह रामटेक विधानसभा क्षेत्र के चाचेर गांव में बागी उम्मीदवार राजेंद्र मुलक की प्रचार सभा हुई। इस प्रचार सभा में कांग्रेस नेता सुनील केदार, रामटेक निर्वाचन क्षेत्र के सांसद श्याम बर्वे, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रश्मी बर्वे बागी उम्मीदवार राजेंद्र मुलक के लिए वोट मांगते नजर आए।

इस दृश्य को देखकर समझ आ रहा है कि रामटेक निर्वाचन क्षेत्र में, कांग्रेस पूरी तरह से शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी और महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार विशाल बारबेटे के खिलाफ है।