logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NDCCB Scam: जेल से बाहर निकले सुनील केदार, समर्थकों ने रैली निकाल कर किया जोरदार स्वागत


नागपुर: नागपुर जिला माध्यमिक सहकारी बैंक घोटाले (NDCCB Scam) में दोषी करार सुनील केदार (Sunil Kedar) को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ (Bombay High Court Nagpur Division) ने जमानत दे दी है। जिसके बाद बुधवार को केदार जेल से बाहर निकले। इस दौरान केदार समर्थकों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। सेन्ट्रल जेल से लेकर संविधान चौक (Samvidhan Chowk) तक रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में केदार समर्थक और कांग्रेस के नेता शामिल रहे। 

ज्ञात हो कि, केदार को 153 करोड़ के नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक बांड घोटाला (NDCCB Scam) मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार की जमानत याचिका पर जमानत दे दी। इससे पहले सेशन कोर्ट ने केदार को पांच साल की सजा सुनाई थी और फिर सत्र न्यायालय ने केदार की जमानत अर्जी को भी खारिज कर दिया था इसके बाद सुनील केदार ने हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में का दरवाजा खटखटाया। जहाँ जस्टिस जस्टिस उर्मिला जोशी (Urmila Joshi) की सिंगल बेंच अदालत केदार को एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी। हालांकि, अदालत ने केदार को हार महीने जिला अदालत ने हजारी लगाने का आदेश भी दिया। 

देखें वीडियो: