logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समर्थक विधायकों ने नाना पटोले को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, बालासाहेब थोरात बोले- कार्यकर्ताओं की बात पर ध्यान देने की जरुरत नहीं


नागपुर: विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी और दावे का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के समर्थक विधायकों और नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग शुरू कर दी है। यही नहीं समर्थकों ने तो हक़ नहीं देने पर छीनकर लाने तक का ऐलान कर दिया है। पटोले के समर्थक विधायकों की मांग पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। थोरात ने कहा कि, "कार्यकर्ता हमेशा किसी न किसी का नाम लेते रहते हैं, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए उनपर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है।"

रविवार को नागपुर शहर कांग्रेस की बैठक हुई थी। जिसमें शहर की सभी छह सीटों की समीक्षा की गई। इस दौरान बोलते हुए कांग्रेस विधायक नितिन राउत और विकास ठाकरे ने नाना पटोले को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी। दोनों नेताओं ने सीएम पोस्ट पर दावा करते हुए कहा कि, "कांग्रेस की सबसे ज्यादा सीट विदर्भ से आने वाली है। अगर सीट यहाँ से आएगी की मुख्यमंत्री भी विदर्भ का ही होगा।"

उन्होंने कहा कि, "नाना पटोले अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं, जिसका परिणाम हमें लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है।" आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन में सबसे बड़ा दल बनने वाली है। इस कारण मुख्यमंत्री भी नाना को बनाया जाना चाहिए।" यहीं नहीं विधायक विकास ठाकरे ने यहां तक कह दिया कि, "मेहनत करने वाले उसका हक़ मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम अपना हक़ छीनकर लेंगे।"

कार्यकर्ताओं की बातों पर न दें ध्यान 

इसी को लेकर सोमवार को बालासाहेब थोरात से सवाल पूछा गया। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, "राजनीति महत्वकांशा से चलती है। सभी के कार्यकर्ता रहते हैं ऐसी मांग करते रहते हैं। यह केवल कांग्रेस में नहीं बल्कि सभी दलों में होते हैं। कार्यकर्ताओं की इक्छा रहती है। लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।" वहीं चुनाव के बाद सरकार का नेतृत्व करने के सवाल पर थोरात ने कहा कि, "महाविकास अघाड़ी की बैठक में यह सब तय होगा अभी इस पर कोई विवाद पैदा करें की जरुरत नहीं है।"