logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

हमें न्याय मिला तो सुप्रीम कोर्ट अच्छा, नहीं मिला तो बुरा; राहुल को मिली राहत पर देवेंद्र फडणवीस का तंज


नाशिक: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) को बड़ी राहत देते हुए उनको मिली सजा पर रोक लगा दी है। इसी के साथ अदालत ने राहुल की लोकसभा सदस्यता को बहाल करने का आदेश दिया है। अदालत के इस निर्णय पर कांग्रेस नेताओं में हर्ष का माहौल है। राहुल को मिली इस राहत पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कांग्रेस पर तंज कसा है। फडणवीस ने कहा कि, “हमें न्याय मिला तो सुप्रीम कोर्ट अच्छा, नहीं मिला तो बुरा।”

नाशिक में पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय देते हुए बताया कि, राहुल गांधी ने कितना गलत बोला है। इसी के साथ एक ऊँचे पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा नहीं कहना चाहिए यह भी बताया है।”

फडणवीस ने कहा, “इस निर्णय से मुझे एक बात का संतोष है। कल तक जो अदालत को गाली देते थे वह अब उनका गुणगान कर रहे हैं। इससे एक बात सामने आ गई है कि, हमें न्याय मिला तो सुप्रीम कोर्ट ठीक, अगर विरोध में निर्णय दिया तो वह गलत। भारत के संविधान से निर्मित अदालतों को किस तरह से यह लोग उसकी पवित्रता को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। वह सभी को दिख रहा है।”