logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मैं शूद्र हूं इसलिए सुप्रिया सुले मुझे टारगेट कर रही हैं: सुनील तटकरे


नागपुर: नागपुर में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता संवाद बैठक हुई. इस बैठक में राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम नवपर्व में नई सोच को समर्थन देने का काम करते हुए नया महाराष्ट्र बनाना चाहते हैं। 

पत्रकारों के सवाल के जवाब में तटकरे ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि सुप्रिया सुले मुझे महासंसद रत्न क्यों कहती हैं। मैं शूद्र हूं इसलिए मुझपर टिप्पणी करने के समय मेरा नाम नहीं लिया जाता।” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि मुझे निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह राज्यव्यापी दौरे का पहला चरण है और इसे जनता से सहज प्रतिक्रिया मिल रही है. एनसीपी को निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी. सुनील तटकरे ने यह भी बताया कि हम आगामी चुनावों में 45+ के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे ने आज देवगिरी बंगले में नागपुर के पदाधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से भी मुलाकात की।