logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सुप्रिया सुले होंगी एनसीपी की अगली अध्यक्ष! शरद पवार अपने निर्णय में अड़े


मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। पवार के इस ऐलान के बाद एनसीपी में हड़कंप मच गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता लगातार उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर एनसीपी ने एक समिति का गठन किया है। इस समिति का बैठक आज बुधवार को मुंबई के वाय बी चौहान सेंटर में बैठक हो रही है। 

पवार ने मांगा दो-तीन दिन का समय 

अध्यक्ष पद के इस्तीफा देने के बाद से ही एनसीपी में हड़कंप मचा हुआ है। तमाम नेता और कार्यकर्ता लगातार पवार से इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं पार्टी के कई नेता कल धरने पर बैठ गए थे, वहीं राज्य के कई जिला अध्यक्षों ने पवार के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा देना शुरू कर दिया। इन सब को देखते हुए शरद पवार ने अपने निर्णय पर विचार करने के लिए दो-से तीन दिन का समय मांगा है।

पवार अपने निर्णय पर अडिग 

मिली जानकारी के अनुसार, पवार अपने निर्णय पर अडिग हैं। सूत्रों ने अनुसार, पवार ने सभी को बता दिया है कि, वह अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, वह इस्तीफा क्यों दे रहे हैं। वहीं अगले अध्यक्ष को लेकर समिति का गठन कर दिया है। इस समिति की बैठक मुंबई में हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए शरद पवार, अजित पवार सहित एनसीपी के कई बड़े नेता शामिल होने पहुंच गए हैं। 

सुप्रिया का अध्यक्ष बनना तय

पवार के बाद एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसकी खोज शुरू हो गई है। सुप्रिया सुले,  अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पवार के अगर अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो बारामती सांसद सुले का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।