logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सत्र की तारीख को लेकर सस्पेंस कायम, नीलम गोहे बोली- कामकाज समिति की बैठक के बाद होगा निर्णय


नागपुर: विधान मंडल शीतकलीन सत्र की तैयारियों जोरशोर से शुरू है। विधानसभा, विधान परिषद् सहित मंत्रियों और अधिकारीयों के बंगलों को ठीक किया जा रहा है।  हालांकि, तारीख कोलेकर सस्पेंस बना हुआ है। बीते कई दोनों से सत्र की तारीख सात दिसंबर से बढाकर आगे करने की चर्चा है। वहीं इस चर्चा पर विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोहे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, तारीख को लेकर बुधवार को बैठक होने वाली उसके बाद ही सब स्पस्ट होगा।

सत्र की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवा को गोहे नागपुर पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ नागपुर विभाग की विभागीय आयुक्त विजया लक्समी बिदरी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. गोल्हे ने सबसे पहले आला अधिकारियो के साथ बैठक की. बैठक में शीत सत्र के दौरान जरुरी कामो की समीक्षा की. जिसके बाद वह खुद पुरे परिसर का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। 

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा, "तारीख को लेकर बुधवार को कामकाज समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में तारीख को लेकर चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही सब स्पस्ट हो पायेगा।" उन्होंने आगे कहा, "जब तक राज्यपाल अपनी सहमति नहीं देंगे तब तक हम इसपर कुछ नहीं कह सकते।" हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, राज्यपाल द्वारा सात दिसंबर की तारीख ही बताई गई है।