logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Swami Vivekananda Memorial: स्थानांतरण के सवाल पर फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- एक्सपर्ट कमेटी के निर्देश होगा निर्णय


नागपुर: पिछले साल सितम्बर महीने में आई बाढ़ को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागपुर मनपा को फटकार लगाई थी। इसी के साथ स्थानांतरण करने करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था और जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था। वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा कि, "एक्सपर्ट कमिटी इस पर अपनी रिपोर्ट देनी वाली है। और जो भी वह आदेश देगी उसका पालन किया जाएगा।" शुक्रवार को फडणवीस अंबाझरी तालाब के ओवरफ्लो पॉइंट पर चल रहे काम का निरिक्षण करने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

नागपुर में मानसून पूर्व तैयारियों का काम शुरू है इसके साथ ही शुरू है अंबाझरी तालाब के मजबूतीकरण का काम भी। पिछले वर्ष नागपुर में जो बाढ़ आयी उसके बाद तैयारियों को लेकर अधिक संजीदगी दिखाई दे रही है। जो काम शुरू है उसका खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जायजा लिया और बताया की किस तरह के चरणबद्ध तरीके से काम किया जायेगा ताकी 23 सितंबर 2023 को जैसे हालत शहर में बने वैसे फिर न बने। अपने इस दौरे के दौरान फडणवीस ने अंबाझरी ओवर फ्लो पॉइंट से लेकर रामदासपेठ पुल तक पानी के बहाव की स्थिति और नदी की सफाई के शुरू कामकाज का जायजा लिया।

23 सितंबर 2023 को नागपुर में बाढ़ के जो हालत बने उसे लेकर चिंता भविष्य को लेकर की जा रही है। इन हालातों के बाद मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जो काम होता हुआ दिखाई दे रहा है शायद ही इतना प्रभावी काम अब से पहले हुआ हो। फडणवीस ने बताया की बीते साल हुई घटना के बाद सम्बंधित विभागों एकसाथ लाकर नागपुर में जो बाढ़ आयी उसके कारणों का पता लगाया गया और उन्हें सुधारा जा रहा है। जो काम हो रहे है वह दो तरह के है। 

फडणवीस ने बताया की तालाब की दीवार को मजबूत किये जाने का काम किया जा रहा है। साथ ही साथ पाने के लेवल को हमेशा मेंटेन रखने के लिए तीन गेट भी ओवर फ्लो पॉइंट पर लगाए जायेंगे। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक जहां-जहां पानी के बहाव को लेकर दिक्कत है उन्हें सुधारा जा रहा है। लेकिन ज्यादा चिंता इस मानसून को लेकर है कई काम शुरू है और सभी विभाग मिलकर इस काम को पूरा कर लेंगे।

बाढ़ के कई कारण आये सामने

हाईकोर्ट द्वारा ओवरफ्लो पॉइंट स्थिति स्वामी विवेकानन्द स्मारक को हटाने के लिए कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। वहीं इस पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा, "नागपुर में जो बाढ़ आयी उसे लेकर कई तरह के कारणों को गिनाया जा रहा है। अलग-अलग लोग अलग कारणों को गिना रहे है कुछ लोग ओवर फ्लो पॉइंट पर बने स्मारक को बड़ी रुकावट मानते है लेकिन इसे लेकर फडणवीस ने कहा की खास तौर से स्मारक को लेकर एक्सपर्ट की कमेटी का गठन किया गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जायेगा।"