logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वाल्मीक कराड का नाम लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दिया आश्वासन, कहा - संतोष देशमुख हत्याकांड में कोई भी शामिल हो, करेंगे कार्रवाई


नागपुर: बीड जिले के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या का मामला दो दिनों से सदन में गूंज रहा है। आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस मामले में सरकार की भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड जो भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने बीड जिले से अपराध खत्म करने का भी आश्वासन दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले के सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम (मकोका) लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीड के पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है। 

वहीं, धनंजय मुंडे के करीबी कहे जा रहे वाल्मीक कराड का नाम लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कहा कि यहां एक पवनचक्की की कंपनी के सुरक्षा गार्ड और प्रोजेक्ट अधिकारी की पिटाई कर दी गयी। यह बात सामने आयी है कि वाल्मीक कराड ने धमकी दी थी। फिर संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि कोई भी हो, किसी के भी साथ तस्वीर हो, किसी भी पार्टी से संबंधित हो, उसपर कार्रवाई होगी।   

देखें वीडियो: