logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महायुति में बातचीत जारी, जल्द होगा निर्णय; मनसे के शामिल होने पर फडणवीस बोले- बातचीत तो चलती रहती है


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीटों पर उम्मदीवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक महायुति में सीट बटवारे पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई है। वहीं इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, "गठबंधन में बातचीत जारी है, आने वाले कुछ दिनों में सब तय हो जाएगा। इसके बाद जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।" गुरुवार शाम को फडणवीस नागपुर पहुंचे थे, जहाँ एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

पहली सूची जारी होने के बाद दूसरी सूची को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "जल्द ही हमारी दूसरी सूची जाहिर होगी। तीनों दलों में बातचीत का दौर जारी है, जो जल्द ही समाप्त होगी इसकी मुझे आशा है। 80 प्रतिशत काम हो चूका है, 20 प्रतिशत बचा हुआ है, जो जल्द ही समाप्त होगा।"

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, "मौजूदा समय में मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता हूँ। चर्चाएं तो चलती रहती है, अगर इस संबंध में कोई निर्णय होता है तो सभी को बताया जाएगा।" 

देखें वीडियो: