logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने बिना नाम लिए मोदी और शाह पर लगाया आरोप, कहा - गुजरात के दो लोग कर रहे पूरे महाराष्ट्र पर कब्ज़ा करने की कोशिश


नागपुर: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने नागपुर में कहा कि कांग्रेस देख रही है कि गुजरात के दो लोग, अडानी और 'प्रदानी', दोनों ही धारावी और पूरे महाराष्ट्र पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र की जनता उन्हें मौका नहीं देने वाली है.

रेवंत रेड्डी ने कहा, “पिछले 2 सालों में 17 फैक्ट्रियां निवेश के लिए यहां आईं, लेकिन पीएम मोदी ने सभी को गुजरात को दे दिया. उन्होंने हमेशा लोगों को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया है।”

रेड्डी ने कहा, “पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में कितनी नौकरियां दी गईं? उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। अगर पिछले 11 सालों में उनके द्वारा किए गए कामों पर ही चर्चा होगी, तो उन्हें राजनीति में जगह नहीं मिलेगी।”