logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

धारावी परियोजना की शर्ते महाविकास अघाड़ी में बनी, उद्धव ठाकरे के दावे को अडाणी समूह ने किया ख़ारिज


मुंबई: धारावी पुनर्विकास का काम अडानी समूह को देने को लेकर महाविकास अघाड़ी राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित कांग्रेस के तमाम नेता केंद्र और राज्य सरकार पर अडाणी को फायदा देने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर आज मुंबई में मोर्चा भी निकाला गया। वहीं इस पर अडाणी समूह ने बयान जारी किया है। कम्पनी ने कहा कि, "धारावी परियोजना की शर्तें महाविकास अघाड़ी सरकार के समय की हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद ग्रुप ने शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया।"

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "धारावी परियोजना निष्पक्ष, खुली और अंतर्राष्ट्रीय बोली के माध्यम से अदानी समूह को प्रदान की गई थी। धारावी परियोजना की शर्तें महाविकास अघाड़ी सरकार के समय की हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद ग्रुप ने शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया. इसलिए, यह दावा करना गलत है कि समूह को कोई लाभ मिला है।"

अडाणी समूह ने कहा, ''धारावी परियोजना के बारे में गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है. सभी फ्लैट धारकों को धारावी में घर दिए जाएंगे. साथ ही, पात्र किरायेदारों को मुंबई में एसआरए की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक क्षेत्र मिलेगा।" 

“टीडीआर का पालन निविदा शर्तों और प्रासंगिक कानून के अनुसार किया गया है। अडानी समूह ने कहा, "टीडीआर का धाराविकरों के पुनर्वास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"