logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती से भाजपा ने प्रवीण पोटे पाटिल को बनाया उम्मीदवार, अब शुक्रवार की जगह सोमवार 1 जून को नामांकन करेंगे दाखिल


अमरावती: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का बिगुल फुंकते ही सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। महायुति के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त लेते हुए अमरावती सीट से अपने उम्मीदवार का रास्ता साफ कर दिया है। भाजपा ने पूर्व राज्यमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि राज्य के राजस्व मंत्री और अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में शुक्रवार 29 मई को प्रवीण पोटे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन गुरुवार देर रात तक महायुति में शामिल सहयोगी दलों के बीच सीटों के तालमेल पर कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी। गठबंधन में मचे इसी पेंच के चलते प्रवीण पोटे के नामांकन का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे आगामी सोमवार यानी 1 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में महायुति के शीर्ष नेता सीट शेयरिंग के विवाद को सुलझा लेंगे, जिसके बाद ही शक्ति प्रदर्शन के साथ यह नामांकन दर्ज किया जाएगा।