logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, 6 मार्च को पेश होगा बजट; 25 मार्च तक चलेगा विधानमंडल का सत्र


मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आने वाला महीना बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। राज्य विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार, 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है, जिसमें 6 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हुई कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में सत्र की रूपरेखा तय की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर मुहर लगी है।  

महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार, 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर बुधवार, 25 मार्च 2026 तक चलेगा। विधानपरिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर की अध्यक्षता में आयोजित कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में तय किया गया कि राज्य का बजट 6 मार्च को सदन में पेश किया जाएगा।

सत्र के पहले दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष' और 9 मार्च को 'विश्व महिला दिवस' पर विशेष चर्चा होगी। सत्र के दौरान होली, धूलिवंदन और गुढ़ी पाड़वा की छुट्टियां रहेंगी, लेकिन शनिवार 28 फरवरी को कामकाज जारी रहेगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और अन्य कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।