logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मराठा आरक्षण पर नियुक्त कैबिनेट कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुंबई में बताया कि मराठा आरक्षण को लेकर नियुक्त उपसमिति की रिपोर्ट राज्य सरकार को मिल गई है और समिति ने अब तक 1 करोड़ 73 लाख दस्तावेजों की जांच की है.

समिति को अब तक 11,530 पुराने रिकॉर्ड मिले हैं और कुछ दस्तावेज़ हैदराबाद अभिलेखागार से प्राप्त किए जाने हैं. उन्होंने कहा कि समिति को 2 महीने का विस्तार दिया गया है. उन्होंने कहा कि समिति के अब तक के काम की रिपोर्ट कल कैबिनेट बैठक में पेश की जायेगी.

सरकार मराठा समुदाय के लिए कुनबी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने और सुप्रीम कोर्ट में उपचारात्मक याचिका के माध्यम से आरक्षण प्राप्त करने दोनों मोर्चों पर काम कर रही है और इस समुदाय के लिए आरक्षण प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है.

शिंदे ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे और अन्य कार्यकर्ताओं से अपना अनशन वापस लेने और सरकार पर भरोसा रखने की अपील की.