logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केंद्र सरकार ने किया लोकतंत्र का गला घोंटने का काम: विजय वड्डेटीवर


नागपुर: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने एक जायजा बैठक की। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष वियज वडेट्टीवार सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद थी। बैठक का उद्देश्य प्रभाग और वार्ड अनुसार पार्टी की स्थिति का जायजा लेना था।      

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर शुक्रवार को नागपुर में हुई कांग्रेस की बैठक में महाराष्ट्र के विपक्ष नेता वियज वडेट्टीवार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए इस विधेयक से यह स्पष्ट है कि इससे निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेगा। सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। वडेट्टीवार ने कहा कि सभी को लोकतंत्र बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

ज्ञात हो कि गुरुवार 10 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए नियुक्त समिति से मुख्य न्यायाधीश का नाम बाहर करने और उनकी जगह एक केंद्रीय मंत्री को शामिल करने के प्रावधान वाला एक विधेयक राज्यसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया है।

पालकमंत्री की नियुक्ति लेकर वड्डेटीवर ने कहा, “पालकमंत्री की नियुक्ति एक खेल बन गई है। यह सब हास्यास्पद है। मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर थोपा जा रहा है। 28 मंत्री 28 जिलों में संरक्षक मंत्री के रूप में जा सकते थे और लोगों को न्याय दे सकते थे। ऐसा नहीं हुआ।”