logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरा, राज्य में महाविकास अघाड़ी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का किया दावा


नागपुर: राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं होने को लेकर कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, हार की डर से भाजपा राज्य में चुनाव नहीं करा रही है। लेकिन जनता अब समझ चुकी है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ़ करेगी और राज्य में महाविकास अघाड़ी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है। 2019 में महाराष्ट्र और हरियाणा में एक ही साथ अक्टूबर में चुनाव कराया गया था, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग हरियाना और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का टॉप ऐलान किया , लेकिन महाराष्ट्र के चुनाव की घोषणा नहीं की।जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार भाजपा और सत्ताधारी गठबंधन पर हमलावर है।  भले ही चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है , लेकिन सभी पार्टियां अपने स्तर  पर चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 

चुनाव के घोषणा में हो रही देरी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा  अपनी सुविधानुसार चुनाव कराती है।  प्रदेश में चुनाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकार राजनीति कर रही है, क्यूंकि सर्वे के अनुसार राज्य में महाविकास अघाड़ी को दो सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी. इसीलिए भाजपा चुनाव से डर रही है।  

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने भी भाजपा और महायुति गठबंधन पर चुनाव में देरी को लेकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि राज्य में जनता सरकार से नाराज है , जिससे भाजपा और सहयोगी दल घबराये हुए है।  फ़िलहाल उनमे चुनाव को लेकर आत्मविश्वास नहीं है।  

चुनाव में देरी को लेकर भाजपा और गठबंधन पर तो सवाल उठ ही रहा , लेकिन विपक्षी गठबंधन के लिए भी इस बार का चुनाव आसान नहीं होने वाला है।  लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा , जिसके बाद अब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ज्यादा उत्साही है।  लेकिन महाविकास आघाडी गठबंधन में  भी सीट शेयरिंग के साथ ही  CM पद को लेकर दावपेंच शुरू है।