logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Assembly Election: महायुति में सीटों का बटवारा हुआ तय! उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दी बड़ी जानकारी


नाशिक: विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए महायुति (Mahayuti) की तीनों पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तीनों दल लगातर जनता में अपनी स्थिति मजबूत करने में लग गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सीटों को लेकर भी तीनो दलों में बातचीत जारी है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने महायुति में सीट बटवारे को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि, "जिसके पास जो सीट है वह उसी पर चुनाव लड़ेगा।"

गुरुवार को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जान सम्मान यात्रा शुरू की है। जिसकी शुरुआत नाशिक से हुई है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि, "सीट बंटवारे में, वर्तमान में हमारी तीन पार्टियों के पास जो सीटें हैं, उन्हें वही रखा जाएगा। लेकिन अगर कुछ मौजूदा सीटें बदली जानी हैं तो तीनों पार्टियां इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो चुकी हैं. अब इसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।”

विपक्ष को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब 

अजित पवार ने कहा, “हमें एक और मौका दीजिए, जनता से यह आग्रह करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने एक नैरेटिव खड़ा किया था। संविधान बदल देंगे, आरक्षण हटा देंगे का नैरेटिव सेट कर लोगों को गुमराह किया गया।  लोगों ने उस पर विश्वास किया। जिसके कारण महायुति को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।" उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा में जो हुआ वह विधानसभा में नहीं होना चाहिए। विपक्षी दल जो भी नैरेटिव सेट करने की कोशिश करेंगे, उसका सही जवाब देंगे। अजित पवार ने कहा कि इसी उद्देश्य से जनसंमान यात्रा शुरू की गई है।"