logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काउंटिंग के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, जिलाधिकारी डॉ. बिपिन इटनकर बोले- 8.40 बजे तक आएगा पहले राउंड का नतीजा


नागपुर: नागपुर जिले की 12 विधनसभा सीटों पर वोटो की काउंटिंग के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ.  बिपिन इतनकार ने बताया है कि, शहर और ग्रामीण की छह-छह सीटों पर काउंटिंग की पूरी व्यवस्था हो चुकी है। वोटिंग की गिनती के लिए अधिकारी भी सेंटरों पर पहुंचे चुके हैं। सुबह 8.40 मिनट पर पहले राउंड के नतीजे सामने आएंगे। वहीं शाम चार बजे तक सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने बताया कि, आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी। पहले राउंड का परिणाम 8.40 को आ सकता है। हालांकि, पहला चरण होने के कारण नतीजे आने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन उसके करीब 25-25 मिनट में सभी राउंड की गिनती पूरी की जाएगी।" जिलाधिकारी ने आगे कहा कि, "शाम चार बजे तक हम सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दें यह हमारा प्रयास रहेगा।"