logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

NCP शरद पवार की पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘तुतारी बजाता व्यक्ति’


मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। तुतारी बजाता व्यक्ती शरद पवार गुट का चुनाव चिन्ह होगा। वहीं नया चिन्ह मिलने के बाद पार्टी ने इसे गौरव की बात बताई है।

ज्ञात हो कि, अजित पवार के बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो भागों में बंट गई। वहीं बीते दोनो केंद्रीय आयोग न अजित पवार को असली एनसीपी मानते हुए पार्टी का नाम और चिन्ह दे दिया था। इसी के साथ शरद पवार के गुट को नया नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार दिया। 

हालांकि, चिन्ह का आवंटन नहीं किया गया था। जिसको लेकर शरद पवार गुट द्धारा सुप्रीम कोर्ट में याचिक लगाईं थी, जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने चुनाव आयोग को जल्द से जल्द चिन्ह आवंटन करने का निर्देष दिया था। 

चिन्ह आवंटित होने पर पवार गुट की तरफ़ से इसे गर्व वाली बात कही है। बयान जारी करते हुए पार्टी ने कहा, "महाराष्ट्र के इतिहास में दिल्ली की गद्दी के कान खड़े करने वाले छत्रपति शिव राय का शौर्य आज 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद चंद्र पवार' के लिए गौरव का विषय है. महाराष्ट्र के आदर्श, फुले, शाहू, अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रगतिशील विचारों के साथ, यह 'तुतारी' शरद पवार के साथ दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए एक बार फिर से बिगुल बजाने के लिए तैयार है।" 

देखें वीडियो: