logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर जिले में बने सभी फ्लाईओवर का हो ऑडिट, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मांग


नागपुर: बुटीबोरी स्थित (Butibori) वर्धा रोड पर बने उड्डयनपुल (Flyover) में आई दरार के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाये गए पुल की उम्र 200 साल बताई गई थी, हालांकि, मात्रा साढ़े तीन साल में ही इसमें दरारे आ गई। जिसको लेकर निर्माण में भ्रस्टाचार का आरोप भी लगाया जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से नागपुर जिले में एनएचएआई द्वारा बनाये गए सभी फ्लाईओवर के ऑडिट करने की मांग की है।

बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से फ्लाईओवर में आई दरार को लेकर सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "घटना सामने आते ही ऐतिहातन प्रशासन ने फ्लाईओवर पर से यातायात को बंद कर दिया गया है। मैं केंद्रीय मंत्री गडकरी से नागपुर जिले में एनएचएआई द्वारा बनाये गए सभी फ्लाईओवर को ऑडिट करने की मांग मैं करुगा।" 

ज्ञात हो कि, मंगलवार को सुबह के समय बुटीबोरी पर बने फ्लाईओवर में दरार की घटना सामने आई। फ्लाईओवर के दो बड़े पिल्लरों के बीच के सेगमेंट को सपोर्ट करने वाले आठ छोटे पिलर में ही खराबी पाई गई। जिसके कारण फ्लाईओवर के हिस्से निचे की तरफ झुक गए। फ्लाईओवर में दरार को देखते प्रशासन ने तुरंत फ्लाईओवर से यातायात बंद कराया।