logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गरबा आयोजन समिति लगा सकती है अपने नियम व शर्तें, बावनकुले बोले- अनुशासन बनाए रखने समितियों के फैसले को मेरा समर्थन


गडचिरोली: गरबा उत्सवों में केवल हिंदू धर्म के लोगों को प्रवेश देने के विश्व हिंदू परिषद (VHP) के रुख पर राज्य में चल रही बहस के बीच, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने गढ़चिरौली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गरबा आयोजन समितियों को अपने नियम और शर्तें लागू करने का पूरा अधिकार है। मंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजकों द्वारा लिए गए इस निर्णय का समर्थन किया।

ज्ञात हो कि, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर नई मांगें उठाई हैं। संगठन ने कहा है कि इन कार्यक्रमों में केवल हिंदू समुदाय के लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। इसके लिए प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड की जांच अनिवार्य करने और प्रतिभागियों को तिलक लगाकर ही अंदर जाने देने की बात कही गई है। विहिप का कहना है कि इस तरह के कदम उठाने से “लव जिहाद” जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी और धार्मिक माहौल सुरक्षित रहेगा। साथ ही, विहिप ने सभी आयोजन स्थलों पर CCTV कैमरे और पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। संगठन का दावा है कि गरबा और डांडिया महज़ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि देवी-भक्ति और संस्कृति का प्रतीक हैं, इसलिए इन्हें किसी भी तरह की गलत प्रवृत्ति से बचाना जरूरी है।