logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देने का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा- आलाकमान से मिलकर जानूंगा कारण


मुंबई: लोकसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार नहीं बनाने को लेकर कांग्रेस में विवाद बढ़ता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा नसीम खान ने आगामी लोकसभा चुनाव में बचे हुए चरणों में प्रचार करने से इनकार करते हुए प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब इस मुद्दे पर खान ने जल्द ही आलाकमान से मिलने और टिकट नहीं देने कारण जानने की बात कही है। 

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में खान ने कहा, "मैं पार्टी नेतृत्व और आलाकमान से व्यक्तिगत तौर पर मिलूंगा और उन्हें इसके बारे में बताऊंगा। कांग्रेस की एक विचारधारा रही है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या सरकार का गठन, कांग्रेस की हमेशा से हर जाति और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की नीति रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "एमवीए इन लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इनमें से किसी भी सीट पर अल्पसंख्यक समुदाय से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। जिससे समाज के लोग आहत हैं। इसलिए, लोग पिछले दो दिनों से मुझसे सवाल कर रहे हैं कि कांग्रेस ने एक भी उम्मीदवार क्यों नहीं उतारा...मैं भी आहत हूं...क्या मजबूरी थी?"

राज्यसभा और विधानसभा में करेंगे कंपनसेट

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "...वहां तीन पार्टियों की अघाड़ी है। तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं। कुछ गलतफहमी भी होती है...उन्हें राज्यसभा और विधानसभा सीटों में कंपनसेट किया जाएगा। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है..."