logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सेवन वंडर्स का मुद्दा विधानसभा में उठा, विकास ठाकरे ने बिना अनुमति निर्माण करने का लगाया आरोप; कार्रवाई की मांग


नागपुर: महामेट्रो द्वारा क्रेजी कैसेल की जगह पर सेवन वंडर्स लॉन का निर्माण कर रही है। वहीं इस निर्णय पर अब विवाद हो गया है। पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे ने महामेट्रो पर बिना अनुमति के निर्माण करने का आरोप लगते हुए विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। इसी के साथ उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द निर्माण पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की बात कही है।

पॉइंट ऑफ़ आर्डर में मुद्दे को उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि, "पिछले साल सितंबर महीने में आई जोरदार बारिश के कारण नागपुर शहर में बाढ़ आ गई थी। इस कारण बड़ा नुकसान हुआ था। हालांकि, बाढ़ के बाद सरकार ने नालो की सफाई और उनकी मजबूती का काम शुरू किया है, लेकिन उसकी रफ़्तार बेहद धीमी है। मानसून आ चूका है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है।"

क्रेजी कैसेल का मुद्दा उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि, अंबाझरी तालाब किनारे बिना अनुमति के महामेट्रो लॉन का निर्माण कर रहा है। जिसके कारण एक बार फिर परिसर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अतिक्रमण के कारण बाढ़ आई थी। इसके बावजूद यह काम किया जा रहा है। अगर काम नहीं रोक आगया तो पिछली बार आई बाढ़ से हुए नुकसान से ज्यादा इस निर्माण से होगा।" इसी के साथ ठाकरे ने सरकार से जल्द से जल्द निर्माण काम रोकने की मांग की।