logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

लोकसभा सचिवालय ने यूबीटी के बागी सांसदों को अलग गुट की दी मान्यता, संजय देशमुख बोले- 'कानून के दायरे में लिया था फैसला'


नागपुर: उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए छह सांसदों को लोकसभा सचिवालय ने अलग संसदीय समूह के रूप में मान्यता दे दी है। इस फैसले का यवतमाल-वाशिम से सांसद संजय देशमुख ने स्वागत करते हुए कहा कि उनका निर्णय पूरी तरह कानून के दायरे में लिया गया था, इसलिए उनके पक्ष में फैसला आना स्वाभाविक था। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

सांसद देशमुख ने छह सांसदों के शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने के फैसले को पूरी तरह कानूनी बताते हुए कहा कि सभी सांसदों ने सामूहिक रूप से विचार-विमर्श कर कानून के दायरे में रहकर यह निर्णय लिया था, इसलिए फैसला भी उनके पक्ष में आया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल क्षेत्र का विकास है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। कई विकास परियोजनाएं लंबित हैं, जिन्हें पूरा कराने के लिए सभी सांसद एकजुट होकर काम कर रहे हैं। 

देशमुख ने संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और खासकर युवाओं के बीच उनके नेतृत्व को लेकर सकारात्मक माहौल बना है।" उन्होंने कहा कि, "मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे ने व्यापक विकास कार्य किए और 'लाड़की बहिण' जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर जनता का विश्वास जीता।"

शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए देशमुख ने कहा कि वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकास मॉडल के कारण राज्य में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शिवसेना (शिंदे गुट) से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा माहौल बन रहा है कि विपक्ष के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

देशमुख ने बताया कि यवतमाल में जल्द ही बड़े पैमाने पर नगराध्यक्ष और नगरसेवक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे। इसके लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को यवतमाल आने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले सात-आठ दिनों में बड़े दल प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। विपक्ष के विधायकों के संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि उनके संपर्क में कोई विधायक नहीं है।