logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोदी शाह जितनी बार विदर्भ में आएंगे, बीजेपी को होगा उतना ही नुकसान: विजय वडेट्टीवार


नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे पर नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने दवा करते हुए कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन राज्य में उनकी सत्ता नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस विदर्भ की 45 सीटें जीतेगी। साथ ही उन्होंने नागपुर में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुपस्थित होने पर भी सवाल उठाया।

वडेट्टीवार ने कहा, “विदर्भ भाजपा के हाथ से जा चुका है। अमित शाह और मोदी जीतनी बार विदर्भ में आएंगे भाजपा हारेगी। मोदी जी चंद्रपुर गए वहां हार गए, गोंदिया गए वहाँ भी हारे। ये तो अच्छा है नागपुर में नहीं आए वरना गडकरी जी हार जाते।”

उन्होंने कहा, “अमित शाह के आने पर कार्यक्रम से गडकरी गायब रहते हैं। गडकरी जैसे प्रमुख नेता यदि अनुपस्थित है तो इसका मतलब है कि भजपा यहां संकट में है, तो कितनी भी कोशिश करें बाहर नहीं आ पाएंगे।”         

देखें वीडियो: