logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

नीट पेपर लिक की फ़ास्ट कोर्ट में होगी सुनवाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता


नई दिल्ली: नीट पेपर लिक (Neet Paper Leak) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बड़ी घोषणा की है। इसके तहत पेपर लिक (Paper Leak) के मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में होगी। जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि, "उनके और सरकार  के लिए देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पीएम ने आगे लिखा, "विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"


ज्ञात हो कि, नीट पेपर लिक (Neet Paper Leak) को लेकर देश के युवाओं में काफी गुस्सा है। आरोपियों को सजा दिलवाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर इस आंदोलन का मुख्य केंद्र बना हुआ है। हजारो की संख्या में छात्र और उनके परिजन यहां डेरा डाले हुए हैं और लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। 20 जुलाई को आंदोलनकारियों ने संसद मार्च भी किया।