logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव हार रहा विपक्ष, इसलिए अपना रहा ऐसे हथकंडे: बावनकुले


नागपुर: विनोद तावड़े पर लगे पैसे बांटने के आरोप पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विपक्ष कितने भी हथकंडे अपना ले, कुछ काम नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष समझ गया है कि वो चुनाव हारने वाले हैं इसलिए यह सारी हरकते कर रहे हैं। 

बावनकुले ने कहा, “आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जी नालासोपारा में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे, ताकि उन्हें कल के लिए क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में समझाया जा सके। उसी समय हमारे विपक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची और विनोद तावड़े जी और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की।” 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लिया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। भाजपा नेता के तौर पर मैं यह कहना चाहूंगा कि ये सभी तरह के हथकंडे काम नहीं आने वाले हैं। विपक्ष को समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं और इसीलिए वे ये सारी गंदी हरकतें कर रहे हैं।”