logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का सिलसिला जारी, फिर सैकड़ों युवा हुए शामिल


यवतमाल: यवतमाल में कांग्रेस पार्टी की मिशन नीति और नेतृत्व और सोच में विश्वास करते हुए, उमरखेड़ के निंगनूर, ईसापुर, अमदापुर, पिरंजी, सोइट और महगांव के गडथर, पिपंरी, पिपंलगाव के सैकड़ों युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी प्रवेश समारोह उमरखेड़ स्थित कांग्रेस भवन के निकट परिसर में आयोजित किया गया।

वर्तमान समय में उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित होते नजर आ रहे हैं और दिन-ब-दिन सैकड़ों युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लगभग 700 से 800 युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। 

उमरखेड़ विधानसभा सीट पर पिछले एक दशक से बीजेपी का कब्जा है. पहले यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था. लेकिन पिछले एक दशक से इस गढ़ पर बीजेपी का काबिज हुई है. वहीं, उमरखेड विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी पिछले दस सालों से सत्ता में है. लेकिन पिछले दस वर्षों से भाजपा के तत्कालीन विधायक और वर्तमान विधायक उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में विफल रहे हैं। उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी का प्रतिशत बहुत अधिक है, युवाओं के लिए कोई काम नहीं है। 

कहा जा रहा है कि एक साल पहले आए साहेबराव कांबले ने पिछले कई दिनों से दम तोड़ रही कांग्रेस को नई जान दे दी है. जैसे ही साहेबराव उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्रों में उतरे, कांग्रेस संभल गई.

साहेबराव कांबले ने तातु भाऊ देशमुख, जिला परिषद के पूर्व निर्माण अध्यक्ष रामभाऊ देवसरकार दात्रोजी शिंदे और उमरखेड विधानसभा क्षेत्र के किंगमेकर गोपाल भाऊ अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की। एक साल पहले आए साहेबराव कांबले की यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। और मतदाताओं द्वारा कहा जा रहा है कि यही असर आज कांग्रेस पार्टी में देखने को मिल रहा है.