logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उपराजधानी के आसमान को बादलों ने घेरा, तापमान गिरकर 34.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित पूरे विदर्भ में तेज गर्मी पढ़ रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। हालांकि, मंगलवार को उपराजधानीवासियों को राहत मिली, जब शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। दिन भर नागरिकों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई और 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

मौसम विभाग के नागपुर सहित विदर्भ में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवा चलने की बात भी कही। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, मंगलवार सुबह से शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। लंबे समय से चल रही गर्मी और तपिश के बाद, अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और दिन भर की गर्मी से राहत मिली, जिससे लोगों ने ताजगी का एहसास किया।

बादलों के कारण तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर शहर का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। जो औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। विदर्भ की बात करें तो 40 डिग्री सेल्सियस के साथ चंद्रपुर सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा।