logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की चार प्रतिशत की बढ़ोतरी


मुंबई: एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, संशोधित वेतन संरचना में मूल वेतन पर स्वीकार्य  भत्ते की दर 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2024 के वेतन के साथ 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक की अवधि का एरियर भी नकद देने का आदेश दिया गया है।

ज्ञात हो कि, साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ता है। पहला एक 1 जनवरी और दूसरी बार 1 जुलाई को। हालांकि, इस साल सरकार ने फैसला देर से लिया गया। आज जारी आदेश के अनुसार, एक जुलाई से महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. यह महंगाई भत्ता सभी सरकारी, अर्धसरकारी कर्मचारियों, जिला परिषद कर्मचारियों को मिलेगा. कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून यानी छह महीने के एरियर के साथ महंगाई भत्ता दिया जाएगा. महंगाई भत्ते की घोषणा पहले केंद्र सरकार करती है और फिर राज्य सरकार तय करती है। इसके मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है।