logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

झूठे लालच दिखाकर नागरिकों से लोन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी पर रोक लगाने राज्य सरकार बनाएगी कानून


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने विधानसभा में दो सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश की जनता को झूठा प्रलोभन दिखाकर उनसे पैसा वसूलना, दोगुना, तिगुना भुगतान करना, लोन के नाम पर धोखाधड़ी करना, ऐसी सभी घटनाओं के लिए राज्य सरकार कानून में संशोधन करेगी और एक नई प्रणाली विकसित करेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि गृह विभाग की वित्तीय अपराध जांच शाखा में यह जांचने के लिए एक तंत्र बनाया जाएगा कि जमा और ऋण योजनाओं की पेशकश करने वाले विज्ञापन कानून के दायरे में हैं या नहीं।

फडणवीस ने बताया कि कानून में संशोधन के लिए आवश्यक अध्ययन समूह तीन महीने में गठित किया जाएगा। फड़णवीस ने कहा कि सभी तरह के बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ऐप्स को एक स्तर पर लाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है और केंद्र सरकार इसके लिए कानून में बदलाव कर रही है।