logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"जय श्री राम" के नारे से गुंजी उपराजधानी नागपुर, पोद्दारेश्वर राम मंदिर शोभायात्रा में 90 झांकियां शामिल; शहर हुआ भगवामय


नागपुर: रामनवमी के अवसर पर उपराजधानी नागपुर भक्ति के रंग में सराबोर दिखी। शहर के प्राचीन श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा की गई। वहीं शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रथ को खींचकर इसकी शुरुआत की। शोभायात्रा में सनातन धर्म से जुड़ी हुई 90 से ज्यादा झांकियां शामिल रही।

उपराजधानी में रामनवमी का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूम धाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के पोद्दारेश्वर राम मंदिर से भव्य शोभायाता निकाली गई। यात्रा के पहले माता जानकी मर्यादा पुरुषोत्तम राजा राम, लक्ष्मण सहित भक्त हनुमान जी को रथ में बैठाया गया, इसके पश्च्यात विविधत रूप से उनकी पूजा अर्चना की गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित विधायक नितिन राउत, प्रवीण दटके, कृष्ण खोपड़े, कृपाल तुमाने सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। विधिवत पूजा अर्चना के बाद सभी प्रमुख लोगों ने रथ को खींचकर शोभा यात्रा की शुरुआत की। इस बार शोभा यात्रा में सनातन धर्म से जुडी हुई 90 से ज्यादा झांकियां शामिल रही।