logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के मुँह से ‘संविधान’ शब्द निकलना भी अपमान है: किरेन रिजिजू


नागपुर: केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज नागपुर पहुंचे। उन्होंने प्रतिष्ठित दीक्षा भूमि का दौरा किया। रिजिजू ने भगवान बुद्ध की पूजा की और भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दर्शन करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। रिजिजू ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसा व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष है। 

रिजिजू ने कहा, “हमारे देश के लिए राहुल गांधी जैसे व्यक्ति का विपक्ष के नेता के रूप में होना अभिशाप है। जिस व्यक्ति ने न तो संविधान पढ़ा है और न ही उसकी भावना को समझा है। जिसके पूरे परिवार ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया, ऐसे व्यक्ति के मुँह से 'संविधान' शब्द निकलना भी अपमान है।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि उनके जैसे व्यक्ति का संविधान को छूना भी अनुचित है। यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसा व्यक्ति विपक्ष का नेता बन गया है और मुझे उससे निपटना पड़ रहा है।”