logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महायुति में कोई मनमुटाव नहीं, मंत्री बाबाराव आत्राम बोले- मिशन 45 को पूरा करने में कर रहे काम


नागपुर: राज्य की सत्ता में काबिज महायुति में मनमुटाव (Mahayuti) की खबरें चल रही है। लोकसभा (Loksabha Election) के मुहाने पर चल रही इन खबरों के कारण विपक्षी सरकार पर तंज कस रहे हैं। वहीं राज्य सरकार में मंत्री और एनसीपी अजित गुट के वरिष्ठ नेता बाबाराव आत्राम (Babarao Atram) ने खबरों से इनकार किया है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "हम अपने मिशन 45 पर काम कर रहे हैं। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।"

आत्राम ने कहा कि, "महायुति का मिशन 45 शुरू है। हमें इससे आगे जाना है। इसको लेकर लगातार बैठके जारी हैं। महायुति की बैठक हुई है। क्षेत्र के अनुसार, बैठके जारी है। सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।" उन्होंने कहा कि, नाराजगी की कोई बात नहीं। वर्तमान में अभी तक सीटों का बटवारा नहीं हुआ है। जैसे ही तय होगा कौन किस सीट पर लड़ेगा, जो बातें सामने आ रही है। वह समाप्त हो जाएगी।"

महायुति की पार्टियां अपने चिन्ह पर लड़ेंगी चुनाव 

विपक्ष लगातार दावा कर रहा है कि, आगामी लोकसभा चुनाव में शिंदे और अजित पवार गुट के नेता भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे। विपक्ष के दावे पर आत्राम ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "एनसीपी अजित पवार गुट को पार्टी का चुनाव चिन्ह मिलेगा जबकि शिंदे गट भी शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव में उतरेंगे।  ऐसे में विपक्ष का बार - बार ये कहना कि महायुति में शामिल पार्टियों ने नेता भाजपा के ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे ये गलत है।"

देखें वीडियो: