logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा में होंगी 156 सीट; राज्य सरकार ने जनसँख्या अनुसार मनपा,नगर परिषद् और नगर पंचायत में सीटों की संख्या की तय


नागपुर: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 अक्टूबर तक सभी स्थनीय स्वराज सहित निकाय चुनाव सपन्न करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना जाहिर कर शहर के 10 महानगर पालिका में प्रभाग की संरचना करने का आदेश मनपा आयुक्तों को दिया है। आदेश के साथ सरकार ने जनसँख्या के अनुसार मनपा में सीटों की संख्या भी तय कर दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी गैजेट के अनुसार, 24 लाख से 30 लाख जनसख्या वाले मनपा में अधिकतम 156 सीटें होंगी। 2011 के सेंसस के अनुसार, नागपुर शहर की संख्या 25 लाख के ऊपर है, जिसको देखते हुए नागपुर महानगर पालिका में 156 सीटें होंगी।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार: 

महानगर पालिका और पालिका 
क्रमांक जनसंख्या न्यूनतम सीट अधिकतम सीट 
1.तीन लाख से छह लाख 7696
2.छह से 12 लाख 96126
3.12 से 24 लाख 126156
4.24 से 30 लाख 156168
5.तीस लाख से ज्यादा 168185

नगर परिषद्, नगर पंचायत:
क्रमांक जनसंख्या न्यूनतम सीट अधिकतम सीट 
वर्ग अ एक लाख से ज्यादा 4075
वर्ग ब 40 हजार से ज्यादा 2537
वर्ग क 25 से ज्यादा 2025

मनपा में बढ़ेंगी पांच सीटें

नागपुर मनपा में आखिरी बार 2017 में चुनाव हुए थे। उस समय भी प्रभाग पद्धति से चुनाव हुआ था। नागपुर मनपा 38 प्रभाग में बांटा गया था, जिसमें 151 सीट शामिल थी। प्रभाग एक से 37 तक चार वार्ड का एक प्रभाग बनाया हुआ था। वहीं प्रभाग 38 में तीन वार्ड शामिल थे। हर चुनाव में मनपा में सीटों का सीमांकन या कहें परिसीमन होता है। हालांकि, 2011 के बाद देश में जनसँख्या की गड़ना नहीं हुई है। इस कारण वर्तमान में शहर में कितने नागरिक हैं इसकी सही जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, शहर के बढ़ते घनत्व और लोगों की संख्या को देखते हुए सरकार ने मनपा में पांच सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत इस बार चुनाव में 156 सीटों पर मतदान किया जाएगा।