logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ये सरकार किसान विरोधी सरकार है, पर्यटन के लिए आई है नागपुर: नाना पटोले


नागपुर: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने आज विधानसभा पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। पटोले ने यह भी कहा कि ये सरकार नागपुर ने पर्यटन करने आई है।   

पटोले ने कहा, “सरकार अगर गंभीर होती तो किसानों के मुद्दे पर चर्चा होती। सरकार ने महाराष्ट्र के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। यवतमाल में देश के सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। सरकार के पास विदर्भ के अन्नदाता के लिए ही चर्चा करने का समय नहीं है। यह गंभीर बात है।” 

पटोले ने कहा कि यह सरकार विधानभवन में भी झूठ बोलती है। भगवन इन्हें सद्बुद्धि दे। नाना पटोले ने आगे कहा कि सरकार ने कहा है कि कामकाज पूरा नहीं हुआ तो अधिवेशन का समय बढ़ाएंगे। अब १० दिनों में से दो दिन ऐसे ही चले जायेंगे और सरकार के कारण ऐसे सारे दिन निकल जायेंगे। 

पटोले ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पर्यटन करने यहां अधिवेशन में आई है। यह जानता के पैसे से यहां घूमने आये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों की सच में मदद करेगी या नहीं। सरकार केवल घोषणाएं न करे।