logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मेरी जान लेने का प्रयास करने वाले ... उदय सामंत का इशारा किसकी ओर?


रत्नागिरी: उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. उदय सामंत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि “जो लोग मेरे लिए फिक्र दिखा रहे हैं, उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की.” पुणे और यवतमाल में हुए हमले के बाद उदय सामंत ने यह आरोप लगाया है. 

उदय सामंत ने यह भी कहा है, “जो लोग यह कृत्य कर रहे हैं, नियति उन्हें माफ नहीं करेगी.” लेकिन उदय सामंत का इशारा वास्तव में किसकी तरफ है? ऐसा सवाल खड़ा हो गया है. ये देखना अहम होगा कि अब उनके बयान पर कोई और बड़ा नेता क्या प्रतिक्रिया देता है?

सामंत ने कहा, “हमारे परिवार के बारे में अच्छी बातें की गई। उससे पहले 4 दिन तक मेरे परिवार की आलोचना की गई. यानी हमारे परिवार की आलोचना करने के बाद जब लोग कहते हैं कि वोटिंग नहीं होगी. तो इस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है.”

सामंत ने कहा, “जिन लोगों ने पुणे में मेरे परिवार पर हमला किया. उन्होंने ही 15 दिन पहले यवतमाल में भी मुझपर हमला किया और मुझे मारने की कोशिश की. उन लोगों को मेरे लिए सहानुभूति दिखाने की कोई जरुरत नहीं.”