logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नामांकन का आज आखरी दिन, भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित कई बड़े नेता भरेंगे अर्ज


नागपुर: महराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन होने के कारण आज विदर्भ सहित राज्य के तमाम बड़े दिग्गज आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले जहाँ कामठी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी भाजपा द्वारा किया जायेगा। इसी के साथ नागपुर शहर से भाजपा के तीन और उम्मीदवार आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसी के साथ सावनेर में अनुजा केदार, रामटेक से निर्दलीय उतरे राजेंद्र मूलक, सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे भी आज ही अपना चुनावी पर्चा भरेंगे।

भजपा ने शहर की तीन सीटों पर उम्मीदवार किया घोषित 

नामांकन के 24 घंटे पहले भाजपा ने नागपुर शहर की तीन सीटों पर उम्मदीवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पश्चिम नागपुर से सुधाकर कोहले, उत्तर से मिलिंद माने और मध्य नागपुर से प्रवीण दटके को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद आज तीनों उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के पहले भाजपा बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी। वीसीए स्टेडियम से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकली जाएगी।