logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, यूपीएससी ने मामला कराया दर्ज, परीक्षा नियम उल्लंघन करने का लगाया आरोप


वाशिम: विवादित प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहाँ राज्य सहित केंद्रीय स्तर पर जाँच शुरू है। वहीं अब केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अब सीधे कार्रवाई शुरू कर दी है। पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने मामला दर्ज कराया है. साथ ही उन्हें आपका आईएएस चयन रद्द क्यों नहीं करना चाहिए? ऐसा नोटिस भेजा है।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के कदाचार की विस्तृत और गहन जांच की है। इस जांच से पूजा खेडकर के कारनामे का खुलासा हुआ है। वह यूपीएससी परीक्षा के नियमों के मुताबिक परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उसका नाम, उसके पिता और माता का नाम, उसकी तस्वीर/हस्ताक्षर, उसकी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता अनुमेय सीमा से अधिक बदलकर उसकी पहचान को धोखा दिया। इसलिए यूपीएससी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

ऑप्ट आउट क्यों नहीं? कारण बताओ नोटिस

पूजा खेडकर के खिलाफ एक आपराधिक मामला सहित कई कार्यवाही शुरू की गई हैं। उनकी सिविल सेवा उम्मीदवारी रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। यह नोटिस सेवा परीक्षा-2022/सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नियमों के अनुसार दिया गया है। साथ ही भविष्य में होने वाली परीक्षाओं/चयनों से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूजा खेडकर के खिलाफ अब संघ लोक सेवा आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके चलते पूजा खेडकर का आईएएस पद पर चयन रद्द होने की संभावना है।