logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आश्वासन के बाद घर लौटे आदिवासी गोवारी समाज, आंदोलनकरियों ने कहा- नहीं निकला समाधान तो 12 फ़रवरी से दोबारा आंदोलन


नागपुर: राज्य सरकार ने 10 फ़रवरी को मंत्रालय में आदिवासी गोवारी समाज के आरक्षण को लेकर बैठक करने की बात कही है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि, इसी के साथ चेतवानी भी दी है। जिसके तहत अगर बैठक में कोई समाधान नहीं निकाला गया तो 12 फ़रवरी से दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।

ज्ञात हो कि, पिछले 11 दिनों से समुदाय के 3 युवा नागपुर के संविधान चौक पर गोंड गोवारी समुदाय को आदिवासी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार ने इस अनशन पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। सरकार की अनदेखी को देखते हुए सोमवार को विदर्भ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में गोंड गोवारी आदिवासी सदस्य सोमवार को संविधान चौक पहुंचे।आरक्षण की मांग करते हुए दोपहर को आंदोलनकारी सड़क पर उतर गए। संविधान चौक, सीताबर्डी सहित वैराइटी चौक पर आंदोलनकारी बैठ गए और सड़क को जाम कर दी। इस कारण परिसर में सभी ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गई। 

देखें वीडियो: