logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फिर आंदोलन की राह पर आदिवासी गोवारी गोंड समाज, कहा- छह सितंबर तक नहीं मांगी मानें तो सात से भूख हड़ताल


नागपुर: आरक्षण (Reservation) की मांग कर रहे आदिवासी गोंड-गोवारी समाज (Adivasi Gond Govari) ने एक बार फिर आंदोलन की चेतवानी दी है। आंदोलनकारियों ने कहा कि, छह सितंबर तक अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो सात सिंतबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आरक्षण की मांग को लेकर समाज ने बुधवार को संविधान चौक पर एक दिवसीय आंदोलन किया। जहां उन्होंने इस बात की घोषणा की। 

वंचित ने आंदोलन का किया समर्थन 

आदिवासी गोंड-गोवारी समाज के आंदोलन को वंचित बहुजन अघाड़ी ने अपना समर्थन दिया है। इसी के तहत पार्टी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर अपने समर्थको के साथ संविधान चौक पर पहुंचे और हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों से मुलाकात की। आरक्षण की मांग का समर्थन करते हुए आंबेडकर ने  गोंड गोवारी समाज के न्याय और उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया।   

नागपुर में किया था चक्का जाम आंदोलन

आदिवासी गोंड-गोवारी समाज पिछले लंबे समय से आदिवासी वर्ग  में शामिल करने की मांग कर रहा है। गोंड-गोवारी समाज को आदिवासी वर्ग का जाति प्रमाण पत्र दिलाने और अन्य मांगों को लेकर नागपुर में कई छोटे और बड़े आंदोलन किया गया है। पिछले वर्ष नवंबर के समय समाज ने नागपुर में चक्का जाम आंदोलन का किया गया था। लोग शहर के वैराइटी चौक पर बैठ गए थे। जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया था। इस रास्ता रोको आंदोलन में महिलाएं, बच्चे बूढ़े सहित सभी वर्ग के लोग शामिल थे। हालांकि, सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया था।