logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Tumsar Assembly Election: तुमसर में क्या है राजू करेमोरे की स्थिति; महायुति या महाविकास किसका पड़ला भारी, आंकड़ों से जानें?


Tumsar Assembly Seat: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर माहौल बन चूका है। तमाम राजनीतिक दल, नेता, टिकट के दावेदारों सहित कार्यकर्ता काम में लग गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राजू करेमोरे (Raju Karemore) को यहाँ से जीत मिली थी। वहीं अपनी टिकट कटने से नाराज निर्दलीय उतरे चरण वाघमारे (Charan Waghmare) दूसरे नंबर पर रहे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहाँ तीसरे नंबर पर रही। वर्तमान में एनसीपी महायुति में शामिल है। पिछले चुनाव से वर्तमान की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। वर्तमान में किसका पड़ला भारी है? कौन आगे है कौन पीछे जानते हैं आंकड़ों से?

2019 के विधानसभा चुनाव में तुमसर विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला देखा गया। एनसीपी ने राजू करेमोरे को टिकट दिया। भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक चरण वाघमारे का टिकट काट दिया, जिसके विरोध में वह निर्दलीय चुनाव में उतर गए। चुनाव में करेमोरे और वाघमारे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां एनसीपी उम्मीदवार ने निर्दलीय चरण को 7700 वोटो से हरा दिया। परिणाम के अनुसार,करेमोरे को 87910 वोट मिला। वहीं चरण वाघमारे को 79,490 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा प्रत्यशी प्रदीप पडोले तीसरे नंबर पर रहे। 

जानें विधानसभा का इतिहास:
विधानसभा सीट की रचना 1961 के परिसीमन में हुई। 1962 में सीट पर चुनाव हुए। जहां कांग्रेस के राम लांजेवार ने चुनाव जीता। विधानसभा सीट पर 13 बार चुनाव हुए हैं। जिसमें आठ बार कांग्रेस, चार बार भाजपा और एक बार एनसीपी को जीत मिली है। वर्तमान में एनसीपी के राजू करेमोरे यहाँ से विधायक हैं। 

विधानसभा के प्रमुख मुद्दे:

जैसे की आप को पता है भंडारा जिला एक धान उत्पादक जिला है। यहाँ किसान धान की फसल ज्यादा उगाते हैं। कृषि प्रधान विधानसभा होने के कारण यहां कृषि से जुड़े हुए मुद्दे ज्यादा हावी रहते हैं। धान का बोनस यहाँ एक बड़ा मुद्दा है। इसी के साथ धान घोटाला या कहें क्रय केंद्रों पर होने वाली धांधली यहाँ एक बड़ा चुनावी मुद्दा है। इसी के साथ सड़कों की दयनीय स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा है। तमाम शिकायतों के बावजूद सड़क का निर्णन नहीं होने के कारण जनता में जन प्रतिनिधियों को लेकर बेहद नाराजगी है। 

वर्तमान में क्या है विधानसभा की स्थिति?

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को चरण वाघमारे की टिकट काटना बड़ा भारी पड़ा था। चुनाव में भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वर्तमान में विधानसभा के अंदर चरण वाघमारे वर्सेज राजू करेमोरे दिखाई दे रहा है। जनता की बात करें तो सभी यह कहते हैं कि, घर (भाजपा के अंदर) की लड़ाई में तीसरे ने चुनाव जीता है। वर्तमान विधायक को लेकर जनता में नाराजगी दिखाई पड़ रही है। विधानसभा का सबसे बड़ा मुद्दा सड़कों की हालत है। तुमसर, मोहाडी सहित विधानसभा के अंदर सड़को की स्थिति बेहद दयनीय स्थिति है। इसी के साथ धान घोटाला भी एक बड़ा मुद्दा है। मौजूदा स्थिति में विधायक के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिखाई दे रही है। जनता बदलाव की बात कह रही है।