logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सभा के बाद आपस में भिड़े कांग्रेस के दो नेता, हुई जमकर मारपीट, टूटे कार के शीशे


बुलढाणा: रविवार को खामगांव के जेवी मेहता स्कूल के परिसर में महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार प्रोफेसर नरेंद्र खेडेकर की प्रचार सभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। जमकर हुई इस मारपीट में गाड़ियों के कांच तक तोड़े गए हैं।   

इस प्रचार सभा में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मुकुल वासनिक भी शामिल हुए। सभा ख़त्म होने के बाद पूर्व विधायक दिलीप कुमार सानंद और जिला कांग्रेस सेवादल के नेता तेजेंद्रसिंह चव्हाण के बीच मारपीट की घटना हुई। सानंद के समर्थकों ने चव्हाण की चार पहिया गाड़ी का साइड ग्लास तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कांग्रेस नेता सानंद की चव्हाण से बहस हुई और उन्होंने शीशे पर मुक्का भी मारा।

सानंद के कहने पर पठान ने कार का शीशा तोड़ दिया. कुछ समय तक धक्का-मुक्की चलती रही और तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने तेजेंद्र सिंह चव्हाण को भी डंडे से मारा। इस घटना को लेकर देर रात तक अफरा-तफरी मची रही।